शक्ति मंदिर में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का छठा दिन, 1.51 लाख पाठ पूर्ण

शक्ति मंदिर में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का छठा दिन, 1.51 लाख पाठ पूर्ण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद :शक्ति मंदिर में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन संतोष भाई के सानिध्य में श्रद्धा और भक्ति के साथ अनवरत जारी है। कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीराम कथा का आयोजन स्वामी दिलीप दास त्यागी (अयोध्या) के मुखारविंद से किया जा रहा है। छठे दिन यह कथा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चली।


हनुमान चालीसा पाठ लगातार चलता रहा और आज कुल 1,51,000 पाठ पूर्ण हो गए। सुबह एवं शाम की आरती मुख्य जजमान दुर्गा देवी एवं प्रदीप अग्रवाल (धनबाद) के द्वारा संपन्न हुई।
आज सुबह का भंडारा अरुण कनोडिया एवं श्रीलालजी (धनबाद) द्वारा तथा शाम का सामूहिक भंडारा वीणा देवी, सपना देवी, किरण देवी एवं ऊषा देवी के सहयोग से लगाया गया।


आगामी कार्यक्रम
30 दिसंबर – संध्या 4:00 बजे से 7:00 बजे तक संगीतमय सुंदरकांड पाठ
31 दिसंबर – संध्या 7:00 बजे से भजनों की अमृत वर्षा, बाबा का भंडारा एवं भक्ति के साथ नए वर्ष का स्वागत
कार्यक्रम 1 जनवरी 2026 तक हनुमान चालीसा पाठ एवं राम कथा के साथ अनवरत जारी रहेगा
कार्यक्रम में बाहर से आए अनेक श्रद्धालु परिवारों के लिए शक्ति मंदिर परिसर में ही ठहरने एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
आज के हनुमान चालीसा पाठ में धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल सपत्नी एवं मातकोरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दिनेश हेलीवाल भी शामिल हुए।

About Author

error: Content is protected !!