ओरमांझी थाना के मालखाने से “गायब” हुआ 200 किलो गांजा, चूहों पर आया दोष

रांची: ओरमांझी थाना के मालखाने से “गायब” हुआ 200 किलो गांजा, चूहों पर आया दोष

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ओरमांझी थाना के मालखाने में जब्त कर रखे गए करीब 200 किलोग्राम गांजा को चूहों द्वारा खा जाने की बात पुलिस ने खुद अदालत में स्वीकार की है।
इस मामले में गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए अभियुक्त को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जब्त गांजे के सुरक्षित न रहने की बात सामने आने के बाद यह फैसला सुनाया गया।
बताया गया कि यह गांजा वर्ष 2022 में एनएच-33 पर बैरिकेडिंग कर वाहन जांच के दौरान बरामद किया गया था। इस मामले में बिहार के वैशाली जिले के वीरपुर गांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।
हालांकि, मालखाने में रखे गए भारी मात्रा में गांजे के “चूहों द्वारा खा लिए जाने” की घटना को लेकर पुलिस अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। न तो किसी पर जिम्मेदारी तय हुई और न ही यह स्पष्ट किया गया कि मालखाने की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।
यह मामला पुलिस की कार्यप्रणाली और मालखानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

About Author

error: Content is protected !!