SNMMCH से नवजात की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

SNMMCH से नवजात की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) से एक नवजात बच्चे की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। टुंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक आदिवासी दंपती का नवजात बेटा अस्पताल के वार्ड से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।
बताया जा रहा है कि प्रसूता मां इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने वार्ड से नवजात को गायब कर दिया। जब परिजनों ने बच्चे को नहीं पाया तो अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। परिजन रो-रोकर अपने बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाते रहे।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पूरे अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही बच्चे को बरामद करने का आश्वासन दिया गया है।

About Author

error: Content is protected !!