गोविंदपुर थाना क्षेत्र में फल विक्रेता की अस्थायी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोविंदपुर:
गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीचे बाजार थाना के पास रविवार सुबह एक फल विक्रेता की अस्थायी दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। इस हादसे में फल विक्रेता को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय दुकान से अचानक धुआं और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।