धनबाद के 15 वर्षीय छात्र की मैथन डैम में डूबने से मौत, परिवार में मातम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चिरकुंडा | धनबाद से वनभोज मनाने आए 15 वर्षीय स्कूल छात्र आदित्य पासवान की मैथन डैम में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आदित्य अपने कोचिंग टीम के साथ वनभोज मनाने मैथन डैम पहुंचे थे। इसी दौरान नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और नाविकों की मदद से आदित्य को पानी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उन्हें बीपी नियोगी डीबीसी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता विनय कुमार सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय समाजसेवी संजय माजी उर्फ महाकाल भी अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।