सोते हुए परिवार पर टूटी आफ़त, सरायढेला में भीषण आग से नानी-नाती की मौत

सोते हुए परिवार पर टूटी आफ़त, सरायढेला में भीषण आग से नानी-नाती की मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद | सरायढेला
सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में बीती देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक आवासीय घर में अचानक लगी भीषण आग में एक वृद्ध महिला और उनके 18 वर्षीय नाती की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। घटना के वक्त घर में सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मोहल्लेवासियों ने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दो जिंदगियां काल के गाल में समा चुकी थीं।

केंदुआडीह गैस रिसाव : 15वें दिन नाइट्रोजन गैस डालने की प्रक्रिया शुरू, वैज्ञानिकों की कड़ी निगरानी

इस हादसे में गृहस्वामी कुंदन के भी झुलसने की सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

About Author

error: Content is protected !!