बोकारो : जयंत हत्याकांड का खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में SP ने बताई पूरी कहानी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो: बोकारो जिले में सामने आए जयंत अपहरण व हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले को लेकर बोकारो के एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद खोपड़ी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर गिरिडीह जिले के जंगल से जयंत का शव बरामद किया गया है।


एसपी ने बताया कि बीते दिनों जयंत का अपहरण किया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ के दौरान हत्या की बात स्वीकार कर ली।
बोकारो में जघन्य हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरी पब्लिक, राजनीतिक दलों की चुप्पी पर उठे सवाल
10 दिसंबर 2025 की रात जयंत सिंह को बोकारो के सेक्टर 8 क्षेत्र से अगवा कर लिया गया था।
पुलिस ने 14 दिसंबर को आरोपी बिनोद खोपड़ी को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपित ने हत्या की बात स्वीकार की और पुलिस के निशानदेही पर जयंत का शव गिरिडीह के जंगल (जलेबियाघाटी) से बरामद हुआ।
खुले में मीट बेचने पर होगी कार्रवाई, फूड सेफ्टी टीम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
पुलिस अधिकारियों और एसपी/डीएसपी ने मीडिया से संवाद करते हुए बताया कि
मामले में ट्रेस व तकनीकी जानकारी के आधार पर टीम ने तेजी से कार्य किया।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे अपराध का खुलासा हुआ और शव बरामद किया गया।
अन्य आरोपितों की पकड़ के लिए छापेमारी जारी है, जांच को कोर्ट में चार्जशीट के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।
धनसार में जमीन माफियाओं का तांडव, प्रशासन के सामने रैयत परिवार पर जानलेवा हमला
पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर शव की बरामदगी के बाद पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।

जयंत की हत्या के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी।
#Bokaro
#JayantHatyakand
#primenews24_exclusive
#BokaroPolice
#SPPressConference
#JharkhandNews
#CrimeNews
#BokaroNews
#Giridih
#BreakingNews
#PrimeNews24