धनबाद रेल स्टेशन के बाहर रेलवे शोपीस के पास लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद:
धनबाद रेल जंक्शन के बाहर रविवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन परिसर के मुख्य द्वार के सामने बने रेलवे शोपीस के पास अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें कुछ ही देर में कई फीट ऊंची उठने लगीं, जिससे स्टेशन परिसर में दहशत का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।
केंदुआडीह गैस रिसाव से हालात गंभीर, तीन बच्चे व एक युवती कुस्तौर अस्पताल में भर्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने पार्किंग एरिया की ओर कोयले की आकृति वाला एक शोपीस लगाया गया है, जिसे चारों तरफ से ग्रिल से घेरा गया है। रविवार देर शाम इसी शोपीस में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग स्टेशन के मुख्य द्वार के पास बने सेल्फी प्वाइंट एरिया में लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
धनबाद में पुलिस का एंटी क्राइम अभियान, 1373 वाहनों की हुई जांच

आग से उठते घने धुएं ने स्टेशन परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाके को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई यात्रियों को सांस लेने में परेशानी हुई। आग लगने वाली जगह के पास दर्जनों दोपहिया वाहन खड़े थे। आग तेजी से फैलते हुए वाहनों की ओर बढ़ने लगी, जिससे बड़े हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों और यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी दोपहिया वाहनों को वहां से हटवाया।

राजकमल स्कूल में धनबाद सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, पूर्व सांसद पीएन सिंह ने किया उद्घाटन
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। पार्किंग एरिया में मौजूद लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वहां तत्काल पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टेशन गेट के पास रखी बाल्टियों में मौजूद बालू को आग पर डालकर उसकी तीव्रता को कुछ हद तक कम किया गया।

कुछ देर बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोयले की आकृति वाले शोपीस में थर्मोकोल एवं अन्य ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जो आग के संपर्क में आते ही तेजी से जल उठी। आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति द्वारा सिगरेट या कोई अन्य जलता हुआ पदार्थ स्टैचू एरिया में फेंक दिया गया होगा, जिससे आग लगी।
फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन स्टेशन जैसे व्यस्त स्थान पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।