बरवाअड्डा में बड़ा हादसा टला, पांडूकी मोड़ पर रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलटा

बरवाअड्डा में बड़ा हादसा टला, पांडूकी मोड़ पर रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलटा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: शुक्रवार देर रात धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडूकी मोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रिफाइंड तेल से भरा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में टैंकर चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया।

अवैध बालू भंडारण पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक व जेसीबी मशीन जब्त

घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पलटे हुए टैंकर को सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया गया। टैंकर में भारी मात्रा में रिफाइंड तेल भरा होने के कारण तेल सड़क पर फैल गया, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा

केंदुआडीह जहरीली गैस प्रभावित क्षेत्र का मुख्य सचिव व विधायक राज सिन्हा ने किया निरीक्षण

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियातन वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर दी है। साथ ही सड़क पर फैले रिफाइंड तेल को साफ कराने का काम तेजी से जारी है, ताकि यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।

आदिवासी नेता निशा भगत ने ‘दोहरे लाभ’ के विरोध में किया सार्वजनिक मुंडन, ईसाई आदिवासियों की ST सूची से डीलिस्टिंग की मांग

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि टैंकर के अनियंत्रित होने के पीछे क्या कारण रहा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक सड़क पूरी तरह सुरक्षित न हो जाए, तब तक सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।

About Author

error: Content is protected !!