अवैध बालू भंडारण पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक व जेसीबी मशीन जब्त

निरसा/चिरकुंडा : अवैध बालू भंडारण पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक व जेसीबी मशीन जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुष्पा लॉज के सामने स्थित एक गोदाम में चल रहे अवैध बालू भंडारण के खिलाफ खनन विभाग की टीम ने शनिवार देर शाम बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान बालू से लदे दो ट्रकों के साथ एक जेसीबी मशीन को जब्त किया गया।

केंदुआडीह जहरीली गैस प्रभावित क्षेत्र का मुख्य सचिव व विधायक राज सिन्हा ने किया निरीक्षण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रकों में जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से बालू लोड किया जा रहा था। इस संबंध में खनन विभाग के इंस्पेक्टर श्यामनंदन सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थल पर अवैध बालू का भंडारण और लोडिंग की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने त्वरित छापेमारी की, जिसमें अवैध गतिविधि पकड़ी गई।

केंदुआडीह गैस रिसाव: वैज्ञानिक जांच में तेजी, CMPDI की ड्रोन सर्वे टीम पहुँची; 10वें दिन भी हालत गंभीर

इंस्पेक्टर ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों और मशीन के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में खनन विभाग के ब्रह्मदेव कुमार यादव, राजकुमार दास सहित चिरकुंडा थाना की पुलिस टीम भी मौजूद रही।

धनबाद: हीरापुर पार्क मार्केट रोड पर दूसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान, चैंबर ने जताया विरोध
खनन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि अवैध खनन और भंडारण पर किसी भी कीमत पर कार्रवाई जारी रहेगी।

About Author

error: Content is protected !!