केंदुआडीह गैस रिसाव: वैज्ञानिक जांच में तेजी, CMPDI की ड्रोन सर्वे टीम पहुँची; 10वें दिन भी हालत गंभीर

केंदुआडीह गैस रिसाव: वैज्ञानिक जांच में तेजी, CMPDI की ड्रोन सर्वे टीम पहुँची; 10वें दिन भी हालत गंभीर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: केंदुआडीह थाना क्षेत्र में पिछले 9 दिनों से जारी गैस रिसाव ने स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं, इसी बीच वैज्ञानिक जांच को और तेज कर दिया गया है।

CMPDI टीम ने ड्रोन से शुरू किया मेजरमेंट

गुरुवार को CMPDI, रांची की विशेष टीम अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक के साथ मौके पर पहुँची।
टीम का नेतृत्व जियोलॉजी मैनेजर भुवनेश कुमार गुप्ता कर रहे हैं।

लोयाबाद पाँच नंबर के ग्रामीणों ने राम अवतार आउटसोर्सिंग की ओबी ट्रांसपोर्टिंग को किया ठप

ड्रोन से दो तरह के महत्वपूर्ण डेटा एकत्र किए जा रहे हैं:

सामान्य मौसम में तापमान 22–25°C होता है। इससे अधिक तापमान भू-गर्भीय गैस गतिविधि का संकेत है।

इलाके की आबादी एवं घरों का सटीक मैपिंग:
ताकि उच्च जोखिम वाले पॉकेट्स की पहचान की जा सके और समय रहते कार्रवाई की जा सके।

धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी जारी

टीम आने वाले दिनों में यह सर्वे दोबारा भी करेगी ताकि अंतिम वैज्ञानिक रिपोर्ट पूरी तरह सटीक हो। रिपोर्ट तैयार होने में 15–20 दिन लग सकते हैं।

BCCL ने दिया निर्देश — गैस लेवल का रोजाना अपडेट जारी होगा

BCCL के अधिकारियों ने कहा है कि गैस के स्तर की नियमित माप और उसका दैनिक अपडेट जनता के लिए जारी किया जाए, ताकि लोग खतरे को समझ सकें और सावधानी बरत सकें।

धनबाद: बस स्टैंड रोड पर ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण पर गिरी गाज़

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी कल कर सकते हैं दौरा
स्थिति को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के कल दौरे की संभावना है। उनके आने से:

मेडिकल तैयारी स्वास्थ्य जोखिमों की समीक्षा राहत व्यवस्था और गति पकड़ेगी।

रिसाव का स्तर सामान्य से काफी अधिक है, जिससे स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है। वैज्ञानिक जांच में तेजी आने से उम्मीद जग रही है कि जल्द ही: रिसाव का सटीक कारण पता चलेगा और स्थिति को काबू में लाया जा सकेगा

केंदुआडीह की जनता राहत और सुरक्षा इंतजामों का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!