धनबाद: बस स्टैंड रोड पर ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण पर गिरी गाज़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद। बस स्टैंड रोड पर रोज़ाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए आज ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
एसएसपी ने लापरवाह अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, सुधार नहीं हुआ तो होगी विभागीय कार्रवाई
अभियान के दौरान फुटपाथ और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कई दुकानों के आगे लगे चूल्हे तोड़े गए, वहीं सड़कों पर खड़े वाहनों को हटवाया गया। सब्जी दुकानदारों और ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
धनबाद: फुटपाथ दुकानदारों ने निगम कार्यालय का घेराव कर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन

कार्रवाई के दौरान कई ठेले हटाए गए और आगे यहाँ ठेला लगाने पर प्रतिबंध संबंधी चेतावनी भी दी गई।
अभियान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर लव कुमार, नगर निगम अधिकारी अनिल कुमार और ट्रैफिक जवान मौके पर मौजूद रहे।