पलामू में इंटरस्टेट शराब तस्करी कनेक्शन का खुलासा, ASI अभिमन्यु सिंह निलंबित

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू जिले में इंटरस्टेट शराब तस्करी के मामले में पुलिस महकमे का एक गंभीर मामला उजागर हुआ है। सदर थाना में तैनात ASI अभिमन्यु सिंह को SP रेष्मा रमेशन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर शराब तस्करी कराने में सहयोग करने और वाहन छुड़ाने के नाम पर चार लाख रुपये की अवैध मांग करने का आरोप है।

कैसे खुला मामला?

गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट के पास एक संदिग्ध वाहन लावारिस हालत में मिला था। इस वाहन की तस्वीर ASI अभिमन्यु सिंह ने ही थाना प्रभारी लालजी को भेजी थी, जिसके बाद उन्हें जांच का जिम्मा दिया गया।

इसी बीच पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कब्जे में लिए गए वाहन को छोड़ने के लिए चार लाख रुपये की मांग की जा रही है। सूचना सत्यापित होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन और उसके चालक को पकड़ लिया।

ड्राइवर का सनसनीखेज खुलासा

पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि ASI अभिमन्यु सिंह लंबे समय से यूपी से आने वाली शराब तस्करी में सहयोग करते रहे हैं। ड्राइवर ने यह भी स्वीकार किया कि गुरुवार को पड़वा से वाहन लेकर जोरकट पहुंचने के बाद अभिमन्यु सिंह ने उन्हें अपनी निजी गाड़ी में बैठाया और वाहन मालिक से चार लाख रुपये की मांग कराई। ड्राइवर को बताया गया था कि यह रकम स्थानीय लोगों के दबाव में ली जा रही है।

जवाब नहीं दे पाए ASI

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस सक्रिय हुई और वाहन को जब्त करते हुए ड्राइवर को हिरासत में लिया। ड्राइवर के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर जब ASI अभिमन्यु सिंह से पूछताछ की गई तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

इसके बाद SP रेष्मा रमेशन ने गंभीरता को देखते हुए ASI अभिमन्यु सिंह को तुरंत निलंबित कर दिया।

पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!