झरिया के सिंह नगर में कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर में शुक्रवार को एक कचरा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घना धुआं और तेज लपटें उठते ही स्थानीय लोग दहशत में आ गए। कई दुकानदारों ने तत्काल अपने सामान को दुकान से बाहर निकालना शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि आग बहुत बड़ी है, इसलिए उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत हो रही है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
7.80 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, देवघर से एक आरोपी गिरफ्तार
मौके पर झरिया थाना पुलिस भी पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।
उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता, 22 लाख की अवैध शराब जब्त
गोदाम के मालिक दीपक साहू ने बताया कि घटना के समय वे मंदिर गए हुए थे। तभी स्टाफ ने फोन कर आग की जानकारी दी। जब वे लौट कर पहुंचे तो पूरा गोदाम धधक रहा था। उनका कहना है कि करीब 70 से 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।