7.80 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, देवघर से एक आरोपी गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 7 लाख 80 हजार रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने देवघर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सिजुआ मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 12 वर्षीय बच्ची की मौत, पिता घायल… चालक फरार
यह मामला पतरातु की स्टीम कॉलोनी निवासी जवाहर लाल द्वारा दर्ज कराया गया था। उन्होंने 3 सितंबर को रामगढ़ साइबर थाना में शिकायत दी थी कि उनके SBI बैंक खाते से साइबर ठगों ने 7,80,000 रुपए की अवैध निकासी कर ली है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ एसपी अजय कुमार के निर्देश पर डीएसपी (मु०) सह साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में SIT टीम गठित की गई। तकनीकी जांच के आधार पर टीम ने देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के बांदर वासा गांव में छापेमारी कर आरोपी जोगेंद्र राणा को गिरफ्तार कर लिया।
उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता, 22 लाख की अवैध शराब जब्त
पुलिस ने उसके पास से PAN कार्ड और साइबर फ्रॉड में उपयोग किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने ठगी में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
छापेमारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर दिगंबर पांडेय, विकास आर्यन और आरक्षी जीतेन्द्र पासवान शामिल थे।