सिजुआ मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 12 वर्षीय बच्ची की मौत, पिता घायल… चालक फरार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के जोगता थाना क्षेत्र अंतर्गत सिजुआ मोड़ के पास शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 12 वर्षीय उमेरा हयात खान की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची अपने पिता गोल्डी खान के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थी। घटना में पिता घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोटरसाइकिल नया मोड़ की ओर से आ रही थी, जबकि लोहे से लदी पिकअप वैन धनबाद की दिशा में तेज रफ्तार से जा रही थी। सिजुआ मोड़ के पास अचानक दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घायल को कतरास स्थित एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद बिना भर्ती किए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को जब्त कर थाना ले गई। वहीं, हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

About Author

error: Content is protected !!