उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता, 22 लाख की अवैध शराब जब्त

उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता, 22 लाख की अवैध शराब जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के तीसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांद कुइयां बस्ती में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 22 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद की है।

जांच के दौरान पता चला कि सुबोध चौहान और साधु चौहान नामक व्यक्ति के द्वारा यह अवैध शराब फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। फैक्ट्री में लंबे समय से अवैध शराब बनाए जाने का काम चल रहा था।

छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में सामग्री जब्त की है, जिसमें शामिल हैं—

खाली शराब की बोतलें, विभिन्न ब्रांड के स्टिकर, ढक्कन, पैकिंग और पंचिंग मशीन ,तैयार और अर्ध-तैयार अवैध शराब

विभाग ने बताया कि पूरी फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और दोनों संचालकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!