झरिया में फूड सेफ्टी ऑफिसर का छापा, नक्कालों में खलबली — कई दुकानों को नोटिस
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झरिया:
फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार ने मंगलवार को झरिया बाजार में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक मसाला, मिठाई और किराना दुकानों पर औचक छापेमारी की। अचानक हुई इस रेड से पूरे बाजार में अफरा-तफरी और खलबली मच गई।
अभियान के दौरान श्री सिद्धिविनायक मसाला स्टोर, श्री बालाजी मसाला स्टोर, राजेश भंडार, महादेव स्वीट्स, श्री श्यामजी कल्याण गठिया दुकान, शिव मिष्ठान भंडार समेत कई दुकानों की गहन जांच की गई।
मौके पर बिंदी, नमकीन, पनीर और लड्डू के नमूनों की रासायनिक जांच की गई।
राजेश नमकीन का बेसन लड्डू फेल – मौके पर नष्ट कराया गया
जांच में राजेश नमकीन के बेसन लड्डू का सैंपल फेल पाया गया, जिसे वहीं पर नष्ट करा दिया गया। इसके बाद बाजार के अन्य दुकानदारों में भी हलचल तेज हो गई।
दो दुकानों को 14 दिन में फूड लाइसेंस अनिवार्य
फूड सेफ्टी टीम ने श्री श्यामजी कल्याण गठिया दुकान और शिव मिष्ठान भंडार को 14 दिनों के भीतर फूड लाइसेंस लेने का कठोर निर्देश दिया।
बिना तारीख वाले पैकेटेड नमकीन व लड्डू बेचने पर तत्काल रोक लगाने की चेतावनी भी जारी की गई। कई दुकानों को मौके पर ही नोटिस थमाया गया।
फूड सेफ्टी ऑफिसर ने साफ कहा कि —
“खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का उल्लंघन करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। समय रहते सुधारें, नहीं तो दुकानें सील भी की जाएंगी।”