ओल्ड एज होम में बुजुर्गों को आयुष्मान, पेंशन, आधार एवं हेल्थ कार्ड का वितरण — डालसा ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन

ओल्ड एज होम में बुजुर्गों को आयुष्मान, पेंशन, आधार एवं हेल्थ कार्ड का वितरण — डालसा ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद:
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) धनबाद के सचिव के निर्देश पर सबलपुर, सहयोगी नगर सेक्टर–3 स्थित ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के अधिकारों को लेकर एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के तहत इस कार्यक्रम में बुजुर्गों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान डालसा की टीम द्वारा ओल्ड एज होम में रह रहे सभी बुजुर्गों के बीच आयुष्मान कार्ड, पेंशन कार्ड, हेल्थ कार्ड, आधार कार्ड और राशन कार्ड का वितरण किया गया।

मीडिया से बात करते हुए अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार ने कहा कि “आश्रम के बुजुर्गों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। सचिव महोदय के आदेशानुसार आज सभी को जरूरी कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।”

वहीं आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी ने डालसा की पूरी टीम का आभार जताते हुए कहा —
“हम दिल से धन्यवाद देते हैं कि आज हमारे आश्रम के बुजुर्गों को आधार, राशन, पेंशन, हेल्थ और आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाए गए। यह हमारे लिए बहुत बड़ी मदद है।”

इस अवसर पर आश्रम के सह-सचिव सुरेंद्र यादव, नीरज गोयल, शैलेंद्र कुमार, चंदन कुमार, संध्या देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

 

About Author

error: Content is protected !!