बगोदर में सड़क पार करते समय वृद्ध की मौत

बगोदर में सड़क पार करते समय वृद्ध की मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बगोदर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जीटी रोड, यमुनानगर के अटका बगोदर इलाके में सड़क पार करते समय एक 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिंदेश्वरी यादव, पिता स्वर्गीय नूनू महतो, निवासी सबलाडीह, विष्णुगढ़ के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना तेज़ था कि बिंदेश्वरी यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने वाहन और चालक की पहचान में जुटने की बात कही है।

About Author

error: Content is protected !!