धनबाद में रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद। धनबाद जिले के भूली मोड़ रेलवे ट्रैक के पास बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे एक महिला का शव देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटना स्थल की बारीकी से जांच की।
मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड 19 के पार्षद प्रत्याशी शमीम अख्तर ने मौके पर पहुंचकर महिला की पहचान में पुलिस की मदद की। शमीम अख्तर और पुलिस की तत्परता से मृतका की पहचान वासेपुर की रहने वाली महिला के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला को अंतिम बार देर रात रेलवे लाइन के पास देखा गया था। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका कि वह वहां क्यों आई थी और किस कारण उसकी मौत हुई।
बैंक मोड़ थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी साजिश के तहत हत्या की गई है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।स्था
घटना के बाद भूली मोड़ और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोगों में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर महिला देर रात ट्रैक के पास क्या कर रही थी। कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा बढ़ाने और निगरानी कैमरे लगाने की मांग की है।