झारखंड स्थापना दिवस पर SSLNT कॉलेज की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद। झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में SSLNT महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। इस रैली में सैकड़ों की संख्या में छात्राएं शामिल हुईं।

बीए की छात्रा प्रिया गिरी ने बताया कि आज झारखंड से कई ऐसी प्रतिभाएं उभरी हैं, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है — जिनमें महेंद्र सिंह धोनी, दीपिका कुमारी, सलिमा टेटे जैसे नाम शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग मिल रहा है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
प्रिया ने बताया कि इस रैली के माध्यम से समाज को यह संदेश देना है कि खेल के क्षेत्र में भी करियर की अपार संभावनाएं हैं, और स्पोर्ट्स को भी अन्य विषयों की तरह समान महत्व दिया जाना चाहिए।