राष्ट्रीय आयुष मिशन झारखंड के तहत पूर्वी टुंडी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय आयुष मिशन झारखंड के तहत पूर्वी टुंडी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्वी टुंडी :रिपोर्ट: रोहित मंडल

राष्ट्रीय आयुष मिशन झारखंड के तहत धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के हल्लकट्टा प्राथमिक विद्यालय में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।


यह शिविर आयुष विभाग, सदर अस्पताल धनबाद के सौजन्य से लगाया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के डॉक्टर मौजूद रहे।

कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई तथा बायोग्रेटिक और जियोग्रेटिक बीमारियों से ग्रसित मरीजों के इलाज के प्रति जागरूक किया गया।


साथ ही शिविर में आए मरीजों के बीच मुफ्त दवा का भी वितरण किया गया।

यह स्वास्थ्य शिविर पूरे जिले के सभी प्रखंडों में क्रमवार रूप से आयोजित किया जाएगा।

 

About Author

error: Content is protected !!