नमामि गंगे के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रिपोर्ट : रोहित मंडल
धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में नमामि गंगे योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जल सहियाओं को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ मॉडल पंचायत बनाने के तरीकों की जानकारी दी गई।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पवन गुप्ता और साहीला प्रवीण ने गंगा नदी की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ उसकी सहायक नदियों — बरकार और दामोदर — को स्वच्छ रखने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

इसके अलावा, कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार त्रिवेदी ने जल सहियाओं के साथ मिलकर प्रखंड परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को साफ-सफाई के महत्व के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में शिव प्रसाद, राजू कुमार, प्रेम सिन्हा, बॉबी देवी, शारदा मंडल सहित सभी पंचायतों की जल सहियाएं मौजूद थीं।