Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस के महिला कोच से 78 जीवित कछुए बरामद किए गए।
बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। आरपीएफ को सूचना मिली थी कि ट्रेन से वन्यजीवों की तस्करी की जा रही है। इसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन की जांच की और कछुओं से भरे बैग बरामद किए।
प्राथमिक जांच में यह मामला वन्यजीव तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सभी कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया है ताकि आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
गौरतलब है कि धनबाद आरपीएफ ने इससे पहले भी कई बार वन्यजीवों की तस्करी रोकने में अहम भूमिका निभाई है। आरपीएफ की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा
हुआ है।