झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, संभाला पदभार

झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, संभाला पदभार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड पुलिस इतिहास के स्वर्णिम पन्ने में नया अध्याय जुड़ गया है। 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को राज्य की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में पदभार ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद गृह विभाग ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की।

पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के बाद सरकार ने यह अहम फैसला लिया।
तदाशा मिश्रा को सख्त, संवेदनशील और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाना जाता है। उनके नेतृत्व में झारखंड पुलिस से नई ऊर्जा और पारदर्शिता की उम्मीद की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!