धनबाद में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत, इलाके में मची सनसनी

धनबाद में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत, इलाके में मची सनसनी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: बरमसिया रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान एक सेवानिवृत्त रेल कर्मी के रूप में की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि अभी मृतक की औपचारिक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन जारी है।

रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। पुलिस ने भीड़ को समझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

धनसार थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान जल्द की जाएगी और परिजनों को सूचित किया जाएगा। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि यह हादसा था या कोई अन्य वजह से बुजुर्ग की मौत हुई।

About Author

error: Content is protected !!