Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हजारीबाग: बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न इलाकों में वन विभाग ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 ट्रैक्टरों में लदे करीब 60 टन अवैध कोयला को जब्त किया। इस कार्रवाई से इलाके में कोल माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार, यह कोयला स्थानीय जंगलों और बंद खदानों से चोरी कर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने बड़कागांव-चतरा मुख्य मार्ग पर छापेमारी की और ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया।
वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन और तस्करी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। सभी पर वन अधिनियम एवं खनन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से कोयले की अवैध निकासी और ट्रांसपोर्ट का धंधा चल रहा था, लेकिन वन विभाग की इस कार्रवाई ने माफियाओं की कमर तोड़ दी है।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध कोयला कारोबार पर अब पूरी तरह लगाम लगाने की दिशा में सख्त कदम उठाए जाएंगे।