धनबाद में भीषण सड़क हादसा — बस और ट्रेलर की टक्कर में कई यात्री घायल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। टुंडी–गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित कमलपुर जंगल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें सवारी से भरी बस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे में बस के कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया।
सभी घायलों को तत्काल धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
हादसे में शामिल बस बोकारो से देवघर जा रही थी, जबकि ट्रेलर गिरिडीह से धनबाद की ओर आ रहा था। बस की संख्या JH01 BT 6310 और ट्रेलर की संख्या OD04 T 1817 बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।