लोयाबाद निवासी मो. शहीद की तलाश में उत्तराखंड पुलिस की दबिश — साइबर क्राइम से जुड़ा मामला!

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद (लोयाबाद):

लोयाबाद यूको बैंक के समीप रहने वाले मो. शहीद खान की तलाश में उत्तराखंड पुलिस मंगलवार को लोयाबाद पहुंची।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड के मुखानी थाना क्षेत्र में मो. शहीद के खिलाफ पैसे के लेन-देन से जुड़ा मामला दर्ज है। बताया गया कि इस केस का संबंध साइबर अपराध से है। जांच में सामने आया कि शहीद के बैंक खाते में साइबर ठगी से उड़ाए गए पैसे आए थे।

 

टीम ने बताया कि वे आरोपी को नोटिस तामील कराने आए थे, लेकिन मो. शहीद अपने घर पर मौजूद नहीं मिला।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि वह न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं होता, तो अगला कदम घर की कुर्की की कार्रवाई होगी।

 

सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई में मुखानी थाना, उत्तराखंड से आए सब-इंस्पेक्टर सूरज सिंह और शंकर सिंह रावत

शामिल थे।

About Author

error: Content is protected !!