टुंडी में सनसनी — लापता किशोरी का शव नर्सरी के डोभा से बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

टुंडी में सनसनी — लापता किशोरी का शव नर्सरी के डोभा से बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट : बलराम भंडारी

धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र से बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
बरमसिया पासाटांड़ स्थित वन विभाग की नर्सरी परिसर में बने पानी भरे डोभा से 17 वर्षीय खुशबू कुमारी का शव बरामद किया गया।

शव की पहचान मृतका के पिता सुरेश दास ने की। उन्होंने बताया कि खुशबू दो दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट टुंडी थाना में दर्ज कराई गई थी।

सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए निकले, तो उन्होंने डोभा में एक शव को तैरते देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकाला गया।
पहचान होते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर और अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया।

मौके से खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों में यह आशंका गहराई है कि युवती की हत्या कर शव को डोभा में फेंका गया है।
वहीं, परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

About Author

error: Content is protected !!