डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने किया गया गयापुल का निरीक्षण, 30 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण

डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने किया गया गयापुल का निरीक्षण, 30 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने मंगलवार को गयापुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार, करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से गयापुल का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में एक नए अंडरपास का निर्माण भी शामिल है।

नया अंडरपास 12.5 मीटर चौड़ा और 40 मीटर लंबा होगा। इसके बन जाने से बैंक मोड़ से रांगाटांड़ तक लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
रेल मंडल प्रशासन का उद्देश्य शहर के सबसे व्यस्त इलाके में यातायात व्यवस्था को सुचारू करना है।

About Author

error: Content is protected !!