डकैती की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा, बिहार-झारखंड में सक्रिय गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

धनबाद में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की साजिश में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बैंक मोड़ थाना पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो बिहार और झारखंड में सक्रिय थे। दोनों आरोपियों के पास से हथियार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि त्योहारों के दौरान चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालत में दो बाइक सवारों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दिलीप यादव और अजय कुमार बताया।

तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट मिली। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं और वहां के एक डकैती मामले में जेल भी जा चुके हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे धनबाद के कई आभूषण दुकानों की रेकी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

About Author

error: Content is protected !!