75 साल की बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर सोने की चूड़िया व अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश

75 साल की बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर सोने की चूड़िया व अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर बसेरा कॉम्प्लेक्स में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को झांसा देकर बदमाशों ने सोने की चूड़िया और अंगूठी लूट ली। पूरी वारदात अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। परिजनों ने घटना की लिखित शिकायत बैंक मोड़ थाना में की है।

वृद्धा के पुत्र सूरज जिंदल ने बताया कि उनकी मां पूजा करने मंदिर गई थीं। वापसी के दौरान शाम करीब पांच बजे दो लोग उनके पास आए और घर की परेशानियों से मुक्ति दिलाने का उपाय बताने के बहाने उन्हें झांसे में ले लिया। आरोपियों ने कहा कि सोने के आभूषण को “मंत्र सिद्ध” करना होगा और महिला से उनकी चूड़िया और अंगूठी अपने पास रख ली। फिर उन्हें बिना पीछे मुड़े 80 कदम चलने को कहा। जैसे ही महिला आगे बढ़ीं, दोनों आरोपी कॉलोनी से बाहर निकले और एक तीसरा साथी बाइक लेकर आया, जिसके साथ तीनों बदमाश धनसार की दिशा में फरार हो गए।

परिजनों के अनुसार, लूटे गए आभूषणों का वजन लगभग 30 से 40 ग्राम और कीमत करीब चार लाख रुपये है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।

About Author

error: Content is protected !!