निरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — बिरला ढाल में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट जब्त

निरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — बिरला ढाल में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: निरसा थाना क्षेत्र के बिरला ढाल में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई छापेमारी में लाखों रुपये मूल्य के अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरला ढाल स्थित अभिषेक गुप्ता नामक व्यक्ति अपने दुकान से अवैध लॉटरी का संचालन कर रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने छापेमारी की, तो मौके से भारी मात्रा में लॉटरी टिकट जब्त किए गए। हालांकि, मुख्य आरोपी अभिषेक गुप्ता भागने में सफल रहा।

पुलिस ने एक महिला समेत एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जबकि अभिषेक गुप्ता की तलाश जारी है।

अवैध लॉटरी कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम प्रशासन

निरसा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का कारोबार कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। स्थानीय स्तर पर गुमटियों, चाय दुकानों और छोटे स्टॉलों में खुलेआम लॉटरी टिकटों की बिक्री होती है। पुलिस द्वारा समय-समय पर छापेमारी कर प्रिंटिंग मशीनें, कटर और टिकट जप्त करने के बावजूद यह कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध धंधे से न केवल गरीब वर्ग की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है, बल्कि इससे अपराध और नशे जैसी प्रवृत्तियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

About Author

error: Content is protected !!