छठ महापर्व को लेकर पुलिस सतर्क — सभी छठ घाटों पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

छठ महापर्व को लेकर पुलिस सतर्क — सभी छठ घाटों पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी श्री प्रभात कुमार) के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा तैनाती की स्थिति देखी गई। पुलिस पदाधिकारियों ने स्थानीय समिति के सदस्यों से भी मुलाकात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि—

“सभी प्रमुख और खतरनाक घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की जा रही है। वॉलेंटियर टीम को तैयार रखा गया है ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।”

उन्होंने कहा कि जिन घाटों पर पानी की गहराई अधिक है, वहाँ खतरनाक क्षेत्रों की मार्किंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गहरे हिस्सों की घेराबंदी भी की जा रही है।

छठ पूजा के दौरान घाटों के आसपास वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एसएसपी ने लोगों से अपील की कि वे भीड़भाड़ से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि—

“सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया गया है कि लाउडस्पीकर पर केवल पारंपरिक छठ गीत ही बजाए जाएँ। घाट परिसर में पटाखा जलाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।”

सुरक्षा के मद्देनज़र सभी घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। साथ ही सादे लिबास में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।

एसएसपी ने जिलेवासियों को छठ की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि

भीड़ के दौरान बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें। अभिभावक अपने बच्चों की जेब में नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर रखें ताकि किसी आपात स्थिति में उनकी पहचान तुरंत हो सके।”

अंत में उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि—

“सभी श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में सूर्य उपासना का यह पवित्र पर्व मनाएँ।”

About Author

error: Content is protected !!