लातेहार: रंगदारी वसूली करने पहुंचे राहुल सिंह गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद

लातेहार: रंगदारी वसूली करने पहुंचे राहुल सिंह गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार: पुलिस अधीक्षक लातेहार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनु0पु0पदा0 लातेहार के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने चंदवा थाना क्षेत्र के परसही डगडगी पुल के पास से कोयला लोडिंग कार्य में रंगदारी मांगने आए राहुल सिंह गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उनके पास से दो देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बताया गया कि गिरोह के सदस्य स्थानीय व्यवसायियों और कोयला कारोबारियों से रंगदारी की मांग कर रहे थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और गिरोह के सरगना राहुल सिंह की तलाश जारी है।

About Author

error: Content is protected !!