राजा तालाब का छठ पूजा से पहले निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झरिया: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब का बुधवार को विशेष निरीक्षण किया गया। इस दौरान धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और झरिया की विधायक रागिनी सिंह मौजूद रही।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा से पहले तालाब और घाट की सफाई, जमीन का समतलीकरण और कचरा निपटान पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर उन्हें दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया गया।
विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि प्रत्येक घाट का व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से जायजा लिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए तालाब के गहरे हिस्सों और पुलों में बैरिकेडिंग की गई है।
निरीक्षण में धनबाद के एसडीएम राजेश कुमार, सिंदरी के डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम, जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार और बोरागढ़ ओपी प्रभारी निरंजन कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के चलते इस वर्ष छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल मिलने की उम्मीद है।