सीआईएसएफ और सोनारडीह ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाग बस्ती में अवैध कोयला मुहाना किया गया बंद

सीआईएसएफ और सोनारडीह ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाग बस्ती में अवैध कोयला मुहाना किया गया बंद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कतरास : बीसीसीएल एरिया-3 अंतर्गत भाग बस्ती के पास सीआईएसएफ और सोनारडीह ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला मुहाने की भराई कर दी।
जानकारी के अनुसार, इस इलाके में लंबे समय से अवैध रूप से कोयला उत्खनन का कार्य चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की और अवैध मुहाने को पूरी तरह बंद कर दिया।

अवैध कोयला कारोबार पर लगाम लगाने के इस कदम से अवैध कारोबारी वर्ग में हड़कंप मचा हुआ है।
मौके पर बीसीसीएल के अधिकारी, सीआईएसएफ के जवान और स्थानीय पुलिस बल मौजूद थे। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अवैध मुहानों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

About Author

error: Content is protected !!