कोयला तस्करी का आरोपी मुकेश यादव गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद (बाघमारा): मधुबन थाना पुलिस ने शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर कोयला तस्करी के आरोपी मुकेश यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी मधुबन थाना कांड संख्या 80/22 से जुड़ी एक पुरानी एफआईआर के तहत की गई है।
जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर 2022 को मुकेश यादव अपने साथियों के साथ मिलकर एक ट्रक में अवैध कोयला लोड कर बेचने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान मधुबन पुलिस ने ट्रक को जब्त किया था और मौके से चालक व खलासी को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मुकेश यादव समेत अन्य लोगों का नाम बताया था। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 414, 34 बीएनएस एवं 30 (ii) कोयला अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
अन्य आरोपी पहले ही जमानत पर छूट चुके थे, जबकि मुकेश यादव फरार चल रहा था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – सुल्तान खान, बाघमारा रिपोर्टर