रेस्टोरेंट मालिक हत्याकांड का बदमाश ढेर — रांची पुलिस से मुठभेड़ में घायल हुआ मुख्य आरोपी

रेस्टोरेंट मालिक हत्याकांड का बदमाश ढेर — रांची पुलिस से मुठभेड़ में घायल हुआ मुख्य आरोपी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ की यह घटना रविवार देर रात कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित आईटीबीपी कैंप के पास हुई।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को गोली लगी है।

शनिवार की रात कांके क्षेत्र में चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हत्या के बाद आरोपी अभिषेक सिंह मौके से फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने तत्काल विशेष टीम गठित कर अपराधियों की तलाश शुरू करवाई।

रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अभिषेक आईटीबीपी कैंप के पास छिपा है।
जैसे ही पुलिस की टीम वहां पहुंची, अभिषेक ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया।

घायल अभिषेक को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
वहीं, इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!