जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता — 25 लाख की डकैती का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता — 25 लाख की डकैती का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर की शाम नर्सिंग होम संचालक दीपराज दास के घर हुई ₹25 लाख की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस कांड का मास्टरमाइंड इसराफिल (जगसलाई निवासी) बताया जा रहा है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की पूरी योजना बनाई थी।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इसराफिल ने अपने गैंग के साथियों के साथ मिलकर एक सप्ताह पहले से घर की रेकी की थी। इसके बाद सभी ने मिलकर साजिश के तहत डकैती को अंजाम दिया।

पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है —

कृष्णा लोहरा उर्फ पाड़ी (बिरसानगर)
कुणाल सिंह मुंडा
सयोराज सिंह उर्फ जस्से पाजी (आदित्यपुर)
फहीम आलम (जगसलाई मिल्लतनगर)
मो. सद्दाम (टेंपो चालक)

वारदात में टेंपो और स्कूटी का इस्तेमाल किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार और कुछ लूटे गए सामान बरामद किए हैं। हालांकि, लूटे गए आभूषणों में से केवल एक ब्रेसलेट और एक घड़ी ही अब तक बरामद हुई है।

गौरतलब है कि 9 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे हथियारबंद अपराधियों ने घर पर धावा बोलकर परिवार को बंधक बना लिया था और ₹25 लाख के जेवरात व कीमती सामान लूट लिए थे।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!