धनबाद में एसएसपी की अपराध समीक्षा बैठक — अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

धनबाद में एसएसपी की अपराध समीक्षा बैठक — अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार की अध्यक्षता में सितंबर माह की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा की।

बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सितंबर माह में कुल 708 कांडों का निष्पादन किया गया, जिससे लंबित मामलों की संख्या घटकर 2488 रह गई है।
उन्होंने लक्ष्य तय किया कि दिसंबर माह के अंत तक लंबित मामलों की संख्या दो हजार से कम की जाएगी।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों की प्रोफाइल डायरी तैयार करें, जिसमें उनके पूरे आपराधिक इतिहास की जानकारी दर्ज हो।

साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए जिले के सभी साइबर कैफ़े और CSP संचालकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। उन्हें प्रत्येक वित्तीय लेनदेन की जानकारी थाना को देनी होगी और पैसों के ट्रांसफर करने वाले व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करनी होगी।

वारंट और कुर्की के निष्पादन में भी सितंबर माह में पुलिस ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

यातायात व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि
बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों के लिए हेलमेट अनिवार्य है।
फैंसी नंबर प्लेट, ब्लिंकर, मॉडिफाइड साइलेंसर, “प्रेस” या “पुलिस” लिखे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
चालान के बाद जुर्माना नहीं भरने वालों के वाहन का रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस की सक्रियता के कारण सितंबर माह में कोई बड़ी वारदात नहीं हुई, और संगठित अपराध के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

महोदय ने थाना प्रभारियों को आदेश दिया कि फरियादियों की शिकायत को गंभीरता से लेकर शीघ्र कार्रवाई करें और थाना परिसर को साफ-सुथरा रखें।

उन्होंने जनता से अपील की कि अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत दें, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

एसएसपी ने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी कारोबारी द्वारा अपराधियों को रंगदारी देना या सहयोग करना दंडनीय अपराध है, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अंत में, एसएसपी ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष निगरानी रखने और कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया।

बैठक में ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

About Author

error: Content is protected !!