होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा! पुलिस ने किया भंडाफोड़

होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा! पुलिस ने किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भंडाफोड़

गिरिडीह:
बगोदर-सरिया रोड स्थित एक स्कूल और बी.एड कॉलेज के पास स्थित होटल कलश धाम में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, होटल में देह व्यापार के साथ-साथ शराब पीने की भी व्यवस्था की गई थी। युवक-युवतियों को फुल सर्विस के नाम पर कमरे मुहैया कराए जा रहे थे।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने जब होटल में छापेमारी की, तो कई युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़े गए। मौके से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए।

पुलिस ने होटल को सील करते हुए होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह होटल लंबे समय से अवैध गतिविधियों का अड्डा बना हुआ था, जहां बाहर से लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराया जाता था।

स्थानीय लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि इतने लंबे समय से होटल में यह सब चलता रहा और स्थानीय पुलिस की निगरानी में चूक कैसे हुई?
पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

About Author

error: Content is protected !!