रांची में बड़ी कार्रवाई: चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से 22 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि नामकुम थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मुख्य मार्ग स्थित बंद पड़े टी-पॉइंट होटल के पास कुछ अपराधी चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हुए हैं।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस के पहुंचते ही कई आरोपी बाइक लेकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अपराधियों में —
रूपेश कुमार, प्रेम कुमार, विनोद कुमार, रोनित कुमार, आयुष महतो, करण महतो, बादल सिंह, कमलेश महतो, क्लिंटन कच्छप, रोहित सईस, जयदेव महतो, करण गोस्वामी, मनोज उरांव और सत्यम महतो शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि ये सभी अपराधी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो रांची और आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर उनकी खरीद-बिक्री का नेटवर्क चलाते थे। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा किया जा सके।