राजधानी में एनकाउंटर : कुख्यात सुजीत सिन्हा गैंग का गुर्गा घायल, कई गिरफ्तार

राजधानी में एनकाउंटर : कुख्यात सुजीत सिन्हा गैंग का गुर्गा घायल, कई गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: राजधानी रांची में देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गैंग के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में गैंग का कुख्यात सदस्य आफताब गोली लगने से घायल हो गया, जबकि बाकी सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा।

एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि गैंग के कुछ सदस्य किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। तुरंत आदेश जारी हुआ — “टीम तैयार करो, आज किसी भी कीमत पर इन्हें पकड़ना है।”
इसके बाद पुलिस और स्पेशल टीम ने शहर के कई इलाकों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

बालसिरिंग की ओर जा रही एक बाइक पर सवार युवक को पुलिस ने रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू बताया और खुलासा किया कि “बाकी सब बालसिरिंग में पार्टी कर रहे हैं।”
इसी सुराग ने पुलिस को सीधा एनकाउंटर की जगह तक पहुँचा दिया।

पुलिस टीम जैसे ही बालसिरिंग पहुँची, झाड़ियों के पीछे से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब पाँच मिनट तक गोलियों की गूंज जंगल में सुनाई देती रही।
इस दौरान गैंग सदस्य आफताब के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। बाकी अपराधी भी पुलिस की घेराबंदी में पकड़ लिए गए।

एसएसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ के बाद कहा —

“रांची पुलिस अपराधियों को खुली छूट नहीं देगी। या तो वे आत्मसमर्पण करें, या गोली झेलने को तैयार रहें।”

पुरानी वारदातों से जुड़ा गैंग

यह वही गिरोह है जो कुछ दिन पहले डोरंडा गोलीकांड और मोनू राय के घर फायरिंग में शामिल था। वारदात के बाद गैंग ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चुनौती दी थी।
लेकिन पुलिस की यह कार्रवाई उस चुनौती का जवाब बन गई।

सुबह होते ही बालसिरिंग इलाका पुलिस गाड़ियों, सायरनों और जांच टीमों से भर गया। गांववाले बाहर निकले तो देखकर हैरान रह गए —
“जिनका नाम सुनकर लोग कांपते थे, आज वही हथकड़ियों में जकड़े खड़े थे।”

About Author

error: Content is protected !!