तालाब के ऊपर लटकते बिजली के तारों से जान का खतरा, चार साल पहले भी हो चुकी है मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मधुबन (धनबाद):
फुलारीटांड़ पंचायत अंतर्गत नवागढ़ के तेली पोखर तालाब के ऊपर से गुजर रहे बिजली के खुले और लटकते तार लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये स्थिति कई सालों से बनी हुई है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार साल पहले इसी तालाब में नहाने के दौरान करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई थी। बावजूद इसके, स्थिति जस की तस बनी हुई है।
तालाब के ऊपर से गुजरते बिजली के तार ढीले, खुले और नंगे हैं, जो कभी भी तालाब में गिर सकते हैं। बारिश के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बिजली विभाग ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि –
“जब वहां बिजली के खंभे नहीं हैं, तो विभाग अब तक पोल क्यों नहीं लगवा पाया?
क्या किसी की जान जाने के बाद ही विभाग और जनप्रतिनिधि जागेंगे?”
ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया, जनप्रतिनिधि और विधायक से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर इस बार भी लापरवाही बरती गई, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
यह मामला गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है, और प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां उचित बिजली खंभे लगवाने चाहिए ताकि भविष्य में कोई और हादसा न हो।
रिपोर्ट – सुल्तान खान, बाघमारा रिपोर्टर
(Prime News 24)