दक्षिणी टुंडी : मंझलीटांड़ निवासी निरंजन मंडल की पत्नी लीला देवी का मृत्यु प्रमाणपत्र अब तक नहीं बना, बेटा विशाल मंडल थक चुके हैं चक्कर लगाते-लगाते
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद। दक्षिणी टुंडी प्रखंड अंतर्गत मंझलीटांड़ निवासी निरंजन मंडल की पत्नी स्वर्गीय लीला देवी के निधन के बाद परिजनों को सरकारी प्रक्रियाओं के चक्कर में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, 28 मई 2023 को लीला देवी की मृत्यु हुई थी। उनके पुत्र विशाल मंडल पिछले कई महीनों से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया है।
विशाल मंडल ने बताया कि उन्होंने सभी जरूरी कागजात जमा कर दिए हैं, लेकिन फाइल एक विभाग से दूसरे विभाग तक घूम रही है। इस लापरवाही के कारण परिवार को सरकारी सहायता व अन्य आवश्यक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई कर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है, ताकि परिवार को न्याय मिल सके और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।