पश्चिम बंगाल का वीर बेटा — सुजॉय घोष को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बीरभूम (पश्चिम बंगाल): कश्मीर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहादत देने वाले बीरभूम जिले के वीर सपूत सुजॉय घोष का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर उनके पैतृक गांव कुंदिरा पहुंचा। गांव में माहौल गमगीन था, लेकिन हर चेहरे पर अपने लाल की वीरता पर गर्व झलक रहा था।
शहीद सुजॉय घोष के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, “शहीद सुजॉय घोष अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। हर आंख नम थी, पर दिलों में राष्ट्रभक्ति की लहर दौड़ रही थी।
स्थानीय प्रशासन और सेना के जवानों की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद सुजॉय घोष को अंतिम सलामी दी गई।
गांव के हर घर में दीप जलाकर लोगों ने अपने वीर बेटे को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुजॉय घोष ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके इस अदम्य साहस और समर्पण पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है