पूर्वी टुंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप वैन से 15 क्विंटल चोरी की LT केबल जब्त, तीन गिरफ्तार

पूर्वी टुंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप वैन से 15 क्विंटल चोरी की LT केबल जब्त, तीन गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट: रोहित मंडल : पूर्वी टुंडी

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना पुलिस ने मंगलवार रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के शंकरडीह मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पिकअप वैन (WB 03D 7296) से करीब 15 क्विंटल चोरी की गई LT केबल बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में देर रात करीब साढ़े दस बजे वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान निरसा थाना क्षेत्र के बेनगाड़िया की ओर से आ रही पिकअप वैन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में भारी मात्रा में कटिंग की गई काले रंग की PVC LT केबल पाई गई।

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम रोहित कुमार, जबकि अन्य दो आरोपियों के नाम रंजीत कुमार और पिंटू कुमार बताए। तीनों धर्माडीह थाना, चांदन, जिला बांका (बिहार) के निवासी हैं।

आरोपियों ने बताया कि यह केबल एमपीएल ओपी अंतर्गत रांगामाटी गांव के पास झाड़ियों में छिपाई गई थी, जिसे वाहन मालिक कार्तिक राय के निर्देश पर लोड किया गया था। इसे कोलकाता के बहुबाजार सेंट्रल इलाके में पहुंचाना था।

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि जब्त की गई केबल चोरी की है। पुलिस ने वाहन, चोरी की केबल और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

इस संबंध में सर्किल इंस्पेक्टर शाजिद हुसैन ने प्रेस वार्ता कर मामले की पूरी जानकारी साझा की और टीम की सराहना की।

About Author

error: Content is protected !!